{"_id":"682c7534c50e8971ab0cdc5b","slug":"video-bijnor-case-of-death-of-pradhan-son-family-did-not-cremate-the-body-even-on-the-third-day-2025-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: प्रधानपुत्र की मौत का मामला, परिजनों ने तीसरे दिन भी नहीं किया शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: प्रधानपुत्र की मौत का मामला, परिजनों ने तीसरे दिन भी नहीं किया शव का अंतिम संस्कार
बिजनौर के अफजलगढ़ में भूतपुरी रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए ग्राम प्रधान गिन्दर के पुत्र की नदी में डूबने से संदिग्ध मौत हो गई। इस घटना के तीसरे दिन भी मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं हैं।
यह घटना रविवार शाम की है, जब फजलपुर मच्छमार गांव से कुछ लोग भूतपुरी घाट पर अंतिम संस्कार में आए थे। ग्राम प्रधान का बेटा भी साथ आया था और अंतिम संस्कार के बाद रामगंगा नदी में नहाने गया, जहां वह अचानक लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलवाया और CHC ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव गांव पहुंचा, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। मृतक के पिता विजेन्दर सिंह ने इसे हत्या करार देते हुए चार लोगों को नामजद किया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे परिजनों में गहरा आक्रोश है।
गांव में तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस व जनप्रतिनिधि लगातार परिजनों से वार्ता कर रहे हैं, लेकिन शव अब भी घर पर रखा हुआ है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।