Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of water tank remains incomplete; clean drinking water unavailable.

Bijnor News: अधूरा पड़ा टंकी का निर्माण, नहीं मिल रहा स्वच्छ पेयजल

Mon, 16 Nov 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Construction of water tank remains incomplete; clean drinking water unavailable.
शिवाला कलां। विकास खंड नूरपुर के शिवाला खुर्द और शिवाला कलां गांवों में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का काम अधूरा है। कार्य पूरा न होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। वे निजी हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी पीने के कारण गांव में पेट संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। विभाग ने गांव की सड़कों की खोदाई कर पाइप लाइन बिछा दी है। हालांकि, खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की गुहार लगाई है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। लेकिन शिवाला खुर्द और शिवाला कलां में यह योजना अधूरी पड़ी है। एक ओर ग्रामीण दूषित पानी से बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत न होने से आवागमन बाधित है। यह स्थिति स्थानीय लोगों के लिए गंभीर चुनौती बन गई है।
विज्ञापन


यह बोले

शिवाला कलां निवासी भारत सिंह का कहना है कि गांव के बाहर बन रही टंकी का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी गांव में जल मिशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ही खोदी गई सड़कों से परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह का कहना है कि ग्रामीण जल मिशन योजना द्वारा मुख्य मार्ग पर पाइपलाइन बिछा दी गई है लेकिन मार्गों की मरम्मत नहीं हुई है। गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऐसे मार्गों पर ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है।

शिवाला खुर्द निवासी नागेश कुमार का कहना है कि गांव में साल 2023 से पेयजल परियोजना का निर्माण शुरू हुआ था लेकिन पंप हाउस और ओवरहेड टैंक का काम अधूरा पड़ा है। बोरिंग तो कर दिया गया लेकिन उसमें पंपिंग सेट नहीं डाला गया है।


पूर्व ग्राम प्रधान शराफत हुसैन का कहना है कि गांव में ग्रामीण जल मिशन योजना द्वारा टंकी का काम अधूरा होने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ जल नहीं मिल रहा है। जल्द ही टंकी का निर्माण कार्य पूरा कराया जाना चाहिए ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।

वर्जन

ओवरहेड टैंक, पंप हाउस व बोरिंग में पंपिंग सेट आदि कार्य शीघ्र पूरा कराकर गांव में घर-घर स्वच्छ जल के लिए आपूर्ति की जाएगी।

राकेश कुमार प्रजापति, जल निगम के अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed