{"_id":"6acd249ef8d659971f02955f","slug":"video-sp-takes-to-the-streets-with-subordinates-assures-of-security-arrangements-and-conducts-a-patrol-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मातहतों के साथ सड़क पर उतरे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा, किया गश्त;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातहतों के साथ सड़क पर उतरे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा, किया गश्त;video
आगामी शारदीय नवरात्र, दशहरा और दिवाली जैसे पावन त्योहारों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने सोमवार को नगर में सघन पैदल गश्त किया। उन्होंने क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी और थाना प्रभारी के साथ अजीमुल्ला चौराहे व आसपास के बाजारों का निरीक्षण किया।गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने सुरक्षा प्रबंधों और पुलिस पिकेट की मुस्तैदी का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आगामी त्योहारों के मद्देनजर हाई-अलर्ट पर रहने के कड़े निर्देश दिए। अभिनव त्यागी ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर फीडबैक लिया और उन्हें भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटाने और सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। एसपी ने मातहतों को सख्त हिदायत दी। कहा कि त्योहारों के उल्लास में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। अफवाह फैलाने वाले या हुड़दंग करने वालों पर त्वरित व कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।