{"_id":"6952a769cfb996519508672b","slug":"video-scooter-rider-dies-after-being-hit-by-trailer-while-crossing-divider-in-bhadohi-2025-12-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पार कराते समय टेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर पार कराते समय टेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, VIDEO
भदोही-औराई मार्ग पर सिरोही बाजार के कथीपुर तिराहे पर सोमवार की शाम डिवाइडर पार करते समय स्कूटी सवार की टेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। स्कूटी सवार मुड़ियापुर निवासी राकेश कुमार (45) भदोही बाजार जा रहे थे। इस बीच हादसे में उनकी जान चली गई। ज्ञानपुर कोतवाली के मुड़ियापुर निवासी राकेश कुमार की माता का मंगलवार को तेरहवीं का कार्यक्रम है। उसके सिलसिले में वे भागदौड़ कर रहे थे। तेरहवीं को लेकर सामान की खरीदारी के लिए वे सर्रोई बाजार के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि भदोही-औराई मार्ग पर वे भदोही कोतवाली के कथीपुर तिराहे के पास डिवाइडर से स्कूटी पार करा रहे थे। इस बीच अचानक झटके से उनकी स्कूटी दूसरे लेन पर पहुंच गई और वे भदोही से औराई की तरफ जा रहे टेलर की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही रजपुरा चौकी प्रभारी अजय कुमार ओझा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश कुमार के पांच बच्चे हैं। जिसमें चार लड़की और एक लड़का है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि टेलर को कब्जे में ले लिया गया है। टेलर चालक फरार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।