{"_id":"6911fd7dfb358e0bd3014408","slug":"video-match-voter-list-and-make-it-available-to-all-political-parties-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची का मिलान कर हर राजनीतिक दलों को कराएं उपलब्ध, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची का मिलान कर हर राजनीतिक दलों को कराएं उपलब्ध, VIDEO
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत निर्वाचन नामावली से जुड़ी समस्याओं व विसंगतियों को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी शैलेष कुमार को सौंपा। मांग किया कि मतदाता सूची 2003 व 2025 की प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची से मिलान कर राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाए और आधार कार्ड या राशन कार्ड को मतदाता सूची में शामिल करने का मानक आधार बनाया जाए।
भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष विसंगतियों को दूर किए जाने की आवश्यकता है। जिसमें जिन मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित किए गए हैं। उनका पुनः सत्यापन कर सही रूप में नाम दर्ज किया जाए। जिससे कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न हो। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता इंद्रदेव पाल ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है। इसमें पारदर्शिता और सटीकता अनिवार्य है। सपा नेता राजेन्द्र कुमार दुबे ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज होना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। निर्वाचन आयोग से अपेक्षा है कि इंडिया गठबंधन द्वारा दी गई सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। मौके पर राजेन्द्र कुमार दुबे, शोभनाथ यादव, राजेन्द्र दुबे राजन, धमेन्द्र मिश्रा पप्पू, पंडित दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, सुरेश गौतम, हसनैन अंसारी, रामजीत, सुशील कुमार, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, सुरेश चौहान, सरफराज अहमद, शमशीर अहमद, राजाराम दुबे, विमलेश पाल, संतोष पाल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।