{"_id":"6a3410522d25b46f7c055cfd","slug":"video-congress-protests-over-demands-including-the-operation-of-aurai-sugar-mill-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"औराई चीनी मिल संचालन समेत अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औराई चीनी मिल संचालन समेत अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, VIDEO
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को औराई चीनी मिल के संचालन समेत विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी औराई को सौंपा। वहीं समस्याओं के निपटारे की मांग की। उप्र कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा कि औराई विधानसभा क्षेत्र की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से औराई चीनी मिल का पुनः संचालन, औराई ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था, गोपीगंज-वाराणसी रेल मार्ग के कोइरौना में अंडरपास/ओवरब्रिज निर्माण, माधोसिंह एवं गोपीगंज-घोसिया मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण, तिउरी नहर से मुक्तापुर खड़ंजा मार्ग को पिच रोड में परिवर्तित करने, नलकूप संख्या-93 बीजी की तत्काल मरम्मत, विभिन्न गांवों में नाली निर्माण व औराई बस डिपो में रोडवेज बसों के नियमित ठहराव सहित कुल 15 प्रमुख जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार राजन, सुरेश चंद्र गौतम, विनोद सरोज, दीनानाथ दुबे, दिलीप मिश्रा, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, जफर खान, अवधेश पाठक, राजाराम दुबे, रमाशंकर बिंद, शिवपूजन मिश्रा, महेश चंद्र मिश्रा, सुरेश चौहान, लक्ष्मी शंकर चौबे, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, जजलाल राय आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।