{"_id":"6a9426cde5a97bdc15060463","slug":"video-cdr-will-reveal-the-secret-of-the-police-station-in-charges-death-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीडीआर से खुलेगा थानाध्यक्ष की मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह के शव का रविवार की सुबह पोस्टमार्टम कर दिया गया। पुलिस लाइन परिसर में उन्हें पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद परिजन उनका शव लेकर रवाना हो गए। सूत्राें के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है, लेकिन अब तक आत्महत्या करने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन जब्त किया है। उसकी सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) खंगाली जा रही है। इससे ही मौत का राज खुल सकेगा। वहीं, पोस्टमार्टम के दौरान उनके परिजन, पुलिस कर्मी व अधिकारी के अलावा उनके पैतृक गांव से भी काफी संख्या में लोग आकर जमा रहे। सभी लोगों में उनके मिलनसार स्वभाव की चर्चा रही। इस घटना से हर कोई हतप्रभ दिखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।