फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Markets decked up for Teej; crowds of shoppers add to the festive buzz.

Basti News: तीज को लेकर सज गए बाजार, खरीदारों की भीड़ से बढ़ी रौनक

Sun, 13 Sep 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Markets decked up for Teej; crowds of shoppers add to the festive buzz.
बाजार में तीज पर्व को लेकर खरीदारी करती महिलाएं संवाद
बस्ती। हरितालिका तीज को लेकर शहर के बाजार सज गए हैं। पर्व की तैयारियों के बीच खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी है। गांधीनगर, रोडवेज, कटरा चुंगी, मंगल बाजार, पांडेय बाजार और धर्मशाला रोड समेत प्रमुख बाजारों में कपड़े, चूड़ी, कंगन और अन्य शृंगार सामग्री की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। फल बाजार में भी पर्व को लेकर मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

गांधीनगर बाजार में शृंगार की दुकानों पर मेकअप सामग्री के साथ चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, सिंदूर, पायल और कंगन की कई रेंज उपलब्ध हैं। शृंगार सामग्री की थाल 150 से 200 रुपये तक में मिल रही है। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बिक्री में तेजी आई है।
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी राहुल ने बताया कि तीज पर महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। पूजा के लिए माता पार्वती को वस्त्र चढ़ाने की परंपरा भी है। ऐसे में लाल और पीली साड़ियों की मांग बढ़ी है। उनके यहां 200 से 2700 रुपये तक की साड़ियां उपलब्ध हैं। बनारसी सिल्क और कॉटन सिल्क की साड़ियों को महिलाएं अधिक पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीज की खरीदारी करने पहुंचीं शिवानी ने बताया कि वह भी व्रत रखेंगी। पर्व के लिए नई साड़ी और शृंगार सामग्री खरीद रही हैं। महिलाओं के अनुसार तीज पर नए कपड़ों के साथ चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और अन्य शृंगार सामग्री खरीदने की परंपरा है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और कीमत के सामान उपलब्ध होने से पसंद के अनुसार खरीदारी करना आसान हो रहा है।
-----------
चूड़ी बाजार में भी बढ़ी मांग
रोडवेज, कटरा चुंगी, मंगल बाजार, पांडेय बाजार और धर्मशाला रोड पर चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की पसंद के अनुसार कांच, लाख और फैंसी चूड़ियों की कई डिजाइन उपलब्ध हैं। लाल, हरे और मैरून रंग की चूड़ियों की मांग अधिक है। साड़ियों के रंग से मेल खाने वाली चूड़ियां और फैंसी कंगन भी महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं।
--------
फलों के दाम में भी आया उछाल
तीज पर व्रत और पूजन के लिए फलों की खरीदारी बढ़ने से फल बाजार में भी तेजी आई है। खीरा, नींबू, सेब, केला और अनार की मांग बढ़ी है। कारोबारियों के अनुसार मांग बढ़ने का असर फलों की कीमतों पर भी पड़ा है।
---------
14 सितंबर को मनाई जाएगी हरितालिका तीज
सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना का पर्व हरितालिका तीज इस वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित देवस्य मिश्र ने बताया कि अविवाहित युवतियां भी मनचाहे एवं योग्य वर की प्राप्ति की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हरितालिका व्रत कथा का श्रवण किया जाता है।
उन्होंने बताया कि पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर को सुबह 7:15 बजे शुरू होगी और 14 सितंबर को सुबह 7:18 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर 14 सितंबर को हरितालिका तीज का व्रत रखना उत्तम माना जा रहा है।

------
शुभ मुहूर्त
हरितालिका तीज पूजन के लिए सुबह 6:05 से 7:06 बजे तक का समय शुभ रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:32 से 5:19 बजे तक और अभिजित मुहूर्त सुबह 11:52 से दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा करेंगी और परिवार की सुख-समृद्धि तथा पति की दीर्घायु की कामना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed