{"_id":"69e9db43b9ae32ceed06bc0a","slug":"video-women-stage-protest-at-collectorate-demand-removal-of-liquor-shop-from-laxminagar-in-bareilly-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कलक्ट्रेट में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, लक्ष्मीनगर से शराब की दुकान हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कलक्ट्रेट में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, लक्ष्मीनगर से शराब की दुकान हटाने की मांग
Mukesh Kumar
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:11 PM IST
Link Copied
बरेली के लक्ष्मीनगर में शराब की दुकान को स्थानांतरित न किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को को महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा पार्षद के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि आबकारी विभाग ने एक साल पहले संजय नगर की शराब दुकान को लक्ष्मीनगर में स्थानांतरित कर दिया था। तब मोहल्ले वासियों ने इस स्थानांतरण का कड़ा विरोध किया था। उस समय जिला आबकारी अधिकारी ने अप्रैल 2026 तक दुकान को लक्ष्मीनगर से हटाने का आश्वासन दिया था। यह आश्वासन अब तक पूरा नहीं हुआ है, जिससे स्थानीय महिलाएं कई दिनों से मुखर विरोध कर रही हैं। कुछ दिन पहले भी उन्होंने कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी की शिकायत करते हुए दुकान को तुरंत शिफ्ट कराने की मांग की थी। जब उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो बृहस्पतिवार को वे फिर से कलक्ट्रेट पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।