फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली: रेजीडेंसी गार्डेन में तीसरे दिन भी जलभराव के हालात, ट्रैक्टर से जायजा लेने पहुंचे डीएम और नगर आयुक्त

Wed, 09 Sep 2026 02:32 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 09 Sep 2026 02:32 PM IST
सार

बरेली में बारिश थम गई, लेकिन पॉश कॉलोनी रेजीडेंसी गार्डेन में जलभराव के हालात अभी भी बने हुए हैं। तीसरे दिन भी इस कॉलोनी से पूरी तरह पानी नहीं निकल सका। बुधवार को डीएम और नगर आयुक्त ने ट्रैक्टर पर बैठकर हालात का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Residency Garden remains waterlogged for the third day in Bareilly
रेजीडेंसी गार्डेन में जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बरेली में नगर निगम की तरफ से व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर दूसरे दिन अधिकतर निचले इलाकों में पानी की निकासी करा दी गई। फिर भी मंगलवार को चार कॉलोनियां ऐसी रह गई, जहां पानी निकासी नहीं  हो सकी। इसमें रेजीडेंसी गार्डेन, हजियापुर, कर्मचारी नगर में लाजपत नगर, त्रिवेणी एन्क्लेव के इलाके हैं। रेजीडेंसी गार्डेन में तो 90 फीसदी घरों में ताले लटके हैं। इसके चलते विद्युत निगम ने बिजली काट दी है। यहां तीसरे दिन भी पूरी तरह से जल निकासी नहीं हो सकी है। बुधवार को डीएम अविनाश सिंह और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने ट्रैक्टर पर बैठकर रेजीडेंसी गार्डेन पहुंचे और हालात का जायजा लिया। 

Residency Garden remains waterlogged for the third day in Bareilly
ट्रैक्टर पर बैठकर पहुंचे डीएम और नगर आयुक्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रेजीडेंसी गार्डेन में छह फीट तक पानी भरा था, जिसको निकालने के लिए मंगलवार को दिनभर नगर निगम की टीम लगी रही। सेक्शन पंप के जरिये टैंक लगाकर पानी खींचा गया। फिर भी पानी को खाली नहीं कराया जा सका। बुधवार को भी सड़क पर जलभराव रहा। नगर निगम की टीमें लगातार पानी निकालने में जुटी हुई हैं। जलभराव के कारण 10 फीसदी घरों में लोग ऊपरी मंजिल पर रह रहे हैं, जिनको सामाजिक संगठन के माध्यम से राशन व सब्जियां व पानी पहुंचाया गया। 

Residency Garden remains waterlogged for the third day in Bareilly
डीएम और नगर आयुक्त ने लिया हालात का जायजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आक्रोशित लोगों ने सुबह किया रास्ता जाम 
रेजीडेंसी गार्डेन में मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने गेट के बाहर चार पहिया वाहन लगाकर रास्ता जाम कर दिया। इसमें 25 से 30 की संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए। पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर करीब नौ बजे जाम खुलवाया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Residency Garden remains waterlogged for the third day in Bareilly
संजयनगर में जलभराव (यह तस्वीर मंगलवार की है) - फोटो : अमर उजाला

आकांक्षा एन्क्लेव में तीन से चार फुट पानी भरा रहा
इसी तरह मुंशीनगर में आकांक्षा एन्क्लेव में तीन से चार फुट पानी भरा रहा, जिससे करीब 400 घरों को पानी के संकट से जूझना पड़ा। वहीं कर्मचारी नगर में त्रिवेणी एन्क्लेव में दो से तीन फुट पानी, पवन विहार में, छोटी बिहार में परवाना नगर, संजयनगर, आधार शिला, कूर्मांचल नगर में नार्थ सिटी एक्सटेंशन, लाजपत नगर में दो-तीन फुट पानी भरा रहा। इसके अलावा गणेश नगर, बन्नू बाल कॉलोनी, मिनी बाइपास पर कई कॉलोनियां जहां अनियमित तरीके से बसाई गई हैं। जिसमें जलभराव की समस्या रहती है। ग्रीन पार्क के अंदर तो कई जगहों पर नदी के किनारे प्लाटिंग कराई जा रही है। 

विज्ञापन
Residency Garden remains waterlogged for the third day in Bareilly
ट्रैक्टर पर बैठे नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य (काली टी-शर्ट) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि पुराने नाले व तालाब को खोजे जाएंगे, जिन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। उसको खुलवाया जाएगा। पूरे शहर का ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार कराया जाएगा। निचले क्षेत्रों में जिन जगहों पर पानी जाता है उसको चिह्नित किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed