फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two-year-old boy drowns in open drain outside home in Bareilly

बरेली में दर्दनाक हादसा: घर के सामने खुले नाले में डूबकर दो साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 09 Sep 2026 04:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 09 Sep 2026 04:08 PM IST
सार

अलीगंज थाना क्षेत्र के गैनी झूनानगर गांव में बुधवार सुबह खुले नाले में डूबकर दो साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। वह आंगन में खेलते समय नाले में गिर गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Two-year-old boy drowns in open drain outside home in Bareilly
इसी नाले में डूबकर हुई बच्चे की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के गैनी झूनानगर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर के सामने खुले नाले में डूबकर दो साल के बालक सुनील की मौत हो गई। इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


हादसा सुबह करीब दस बजे हुआ, जब मासूम सुनील आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान घर के सामने बने नाले में गिर गया। उसकी मां अनारकली घर में खाना बना रही थी और पिता तेजपाल सो रहे थे। तेजपाल खेतीबाड़ी के साथ मजदूरी भी करते हैं। मां ने खाना बनाने के बाद सुनील को घर में नहीं पाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली: रेजीडेंसी गार्डेन में तीसरे दिन भी जलभराव के हालात, ट्रैक्टर से जायजा लेने पहुंचे डीएम और नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आसपास बच्चे की तलाश की। तेजपाल की दुकान में किराए पर रहने वाले राहुल ने मासूम को नाले में उतराते देखा। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी। बच्चे को नाले से निकालकर अलीगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Two-year-old boy drowns in open drain outside home in Bareilly
बच्चे के शोकाकुल परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

खुले नाले के कारण गई जान 
पिता तेजपाल ने बताया कि मकान से आठ कदम की दूरी पर पिछले साल प्रधान ने सड़क किनारे नाला बनवाया था। इस नाले की गहराई पांच फीट है। इस पर कोई स्लैब नहीं डाले गए हैं, जिससे यह खुला हुआ है। तेजपाल ने इस खुले नाले को हादसे का कारण बताया।

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल 
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दोपहर बारह बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सुनील के पिता तेजपाल की दो बेटियां सोनम और प्रीति भी हैं। बच्चे की दादी कमला नेत्रहीन हैं। इस दुखद घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed