फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Sau Futa Tiraha to be developed Shiv Naad Chowk Trishul and Damru to enhance its beauty

नाथ कॉरिडोर: बरेली का सौ फुटा तिराहा बनेगा शिव नाद चौक, त्रिशूल-डमरू बढ़ाएंगे शोभा, बीडीए तैयार कर रहा योजना

Wed, 09 Sep 2026 06:40 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 09 Sep 2026 06:40 PM IST
सार

बरेली के सौ फुटा तिराहे को शिव नाद चौक के रूप में विकसित किया जाएगा। बीडीए इसकी योजना तैयार कर रहा है। इसके तहत तिराहे के बीचों-बीच भगवान शिव के प्रतीक त्रिशूल और डमरू की कलाकृति स्थापित की जाएगी। 

विज्ञापन
Bareilly Sau Futa Tiraha to be developed Shiv Naad Chowk Trishul and Damru to enhance its beauty
शिव नाद चौक का मॉडल - फोटो : स्त्रोत- बीडीए

विस्तार

नाथ कॉरिडोर के समग्र विकास की दिशा में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने एक और पहल की है। सौ फुटा तिराहे को अब ‘शिव नाद चौक’ के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। इस परियोजना के तहत तिराहे को धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान के साथ आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


सौ फुटा तिराहा नाथ कॉरिडोर का महत्वपूर्ण मिलन-बिंदु है। एक ओर आदिनाथ चौक और दूसरी ओर त्रिलोकी चौक से आने वाले मार्ग यहां मिलते हैं। इसी सांस्कृतिक भाव को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय रोटरी पर त्रिशूल और डमरू की भव्य संयुक्त कलाकृति स्थापित की जाएगी। यह कलाकृति नाथ परंपरा और भगवान शिव के नाद का प्रतीकात्मक संदेश देगी।
विज्ञापन


यातायात होगा सुगम 
वर्तमान में तिराहे पर यातायात का दबाव अधिक रहने के कारण कई बार जाम की स्थिति बनती है। प्रस्तावित विकास योजना में यातायात को व्यवस्थित व सुगम बनाने के साथ तिराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था, हरित पट्टियां, फूलों व मौसमी पुष्पों की सजावट व सुव्यवस्थित लैंडस्केपिंग विकसित की जाएगी। दिन में हरित-पुष्पीय सौंदर्य व रात में रोशनी से यह स्थान नाथ कॉरिडोर की नई पहचान बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सेटेलाइट क्षेत्र से इज्जतनगर बैरियर चौकी तक मार्ग के चौड़ीकरण और यातायात सुधार की भी योजना है। बीडीए की ओर से इसका विस्तृत सर्वेक्षण व तकनीकी परीक्षण कराया जा चुका है। प्रस्तावित विकास कार्यों का तकनीकी आकलन भी किया जा रहा है।

100 फीट लंबी दीवार बताएगी बरेली के विकास की कहानी 
शिव नाद चौक पर करीब 100 फीट लंबी विकास गाथा दीवार भी बनाई जाएगी। इस पर ग्रेटर बरेली योजना, रामगंगा नगर योजना, सप्त नाथ ईको सिटी, कैनाल फ्रंट, जटायु पार्क समेत बीडीए की प्रमुख विकास और पर्यटन परियोजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। इससे शहरवासियों और बाहर से आने वाले लोगों को बरेली में हो रहे विकास की समग्र झलक मिलेगी।

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि नाथ कॉरिडोर बरेली की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षेत्र है। ‘शिव नाद चौक’ इसी सोच का हिस्सा है। उद्देश्य बेहतर यातायात सुविधा, सुंदर व सुव्यवस्थित वातावरण के साथ बरेली की विशिष्ट पहचान को सामने लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed