फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Petrol tanker overturns into roadside ditch in Cbganj Bareilly

बरेली: सीबीगंज में पेट्रोल से भरा टैंकर सड़क किनारे खंती में पलटा, मची अफरातफरी

Wed, 09 Sep 2026 03:38 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 09 Sep 2026 03:38 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज में बुधवार को रामपुर रोड पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। टैंकर में पेट्रोल भरा हुआ था। तेल रिसाव न होने से बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन
Petrol tanker overturns into roadside ditch in Cbganj Bareilly
टैंकर पर पानी की बौछार करते दमकल कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के सीबीगंज इलाके में रामपुर रोड पर बुधवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। इस घटना से आसपास अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि तेल का रिसाव नहीं हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कार शोरूम के पास एक साइड का ट्रैफिक रोक दिया। उन्होंने टैंकर के टायरों को ठंडा करने के लिए पानी की बौछार की। आग लगने की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। टैंकर के चालक और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस प्रशासन ने टैंकर को खंती से बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगवाई। जिससे टैंकर को सीधा कराया गया। 
विज्ञापन


सुरक्षा उपाय और वर्तमान स्थिति
पुलिस के अनुसार, पलटे हुए टैंकर से किसी तरह का रिसाव नहीं हुआ है। टैंकर में पेट्रोल दोनों भरा हुआ था। दमकल कर्मियों ने आग लगने की किसी भी संभावना को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस और दमकल टीम की निगरानी में क्रेन से टैंकर सीधा कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed