{"_id":"68aedc32a19f83ed0b035734","slug":"video-two-people-convicted-of-kidnapping-sentenced-to-three-years-imprisonment-each-2025-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अपहरण के दोषी दो लोगों को तीन-तीन साल कैद की सजा, कोर्ट ने 14 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अपहरण के दोषी दो लोगों को तीन-तीन साल कैद की सजा, कोर्ट ने 14 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
बरेली में स्पेशल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पिंकू व राजेश नाम के आरोपियों को बहला-फुसलाकर किशोरी के अपहरण के मामले में दोषी करार देते हुए तीन-तीन साल कैद और सात-सात हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में एक आरोपी विनोद की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। पीड़िता ने दुष्कर्म की बात से इन्कार किया। ऐसे में आरोपियों को दुष्कर्म की धाराओं में दोषमुक्त करार दिया गया है।
फरीदपुर थाने के एक गांव के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पांच जून 2013 को उसकी बेटी गांव के बाहर खेत पर शौच के लिए गई थी। रास्ते में पिंकू, राजेश और विनोद उसको बहला-फुसलाकर ले गए। उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा नहीं लगाई थी।
विवेचना के बाद आरोपियों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में चार्जशीट दाखिल की गई। अभियोजन की ओर से कोर्ट में आठ गवाह व साक्ष्य पेश किए गए। अभियोजन पक्ष दुष्कर्म की बात साबित करने में नाकाम रहा। पीड़िता ने भी बयानों में दुष्कर्म की बात से इन्कार किया।
सुनवाई के बाद कोर्ट ने पिंकू, राजेश को दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया । अभियोजन पक्ष बहला-फुसलाकर अपहरण की बात साबित करने में सफल रहा। कोर्ट ने दोनों को अपहरण में दोषी करार देते हुए कैद व जुर्माने की सजा सुनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।