{"_id":"69660793535686ed0c06b34b","slug":"video-painting-exhibition-was-organized-at-bareilly-college-2026-01-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बरेली कॉलेज में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन, छात्राओं के हुनर ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बरेली कॉलेज में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन, छात्राओं के हुनर ने मोहा मन
बरेली कॉलेज के ललित कला विभाग में सोमवार को चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्नताक, परास्नातक व पीएचडी छात्राओं ने अपने द्वारा बनाए चित्रों को यहां प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति रहे। विशिष्ट अतिथि सागर विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, प्राचार्य प्रो. ओपी राय व समिति के सदस्य काजी अलीमउद्दीन रहे। प्रदर्शनी से पहले सभी अतिथियों व समिति के सदस्यों ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यहां 110 पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति से सुभाष मेहरा, प्रभाकर गुप्ता, गुरु मेहरोत्रा, ललित कला विभाग से प्रो. आनंद लखटकिया, प्रो. पम्पा गौतम, प्रो. सूरज साहू, डॉ. आशीष, प्रो. मनमीत कौर, प्रो. एपी सिंह, प्रो. चारू मेहरोत्रा व अन्य मौजूद रहे। प्रदर्शनी में शिक्षक आनंद की पेंटिंग शीर्ष सर्वोच्च शक्ति नाम से प्रस्तुत हुई। इसमें ब्रह्मा, विष्णु व महेश के हाथों की डोरी प्रदर्शित की गई। बीए की छात्रा मुस्कान की थ्रीडी चारकोल पेंटिंग ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, मुस्कान ने बताया उन्होंने यह पेंटिंग दो माह में तैयार की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।