Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Major fire in two shops at Shriram Market in Pilibhit

पीलीभीत: श्रीराम मार्केट की दो दुकानों में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान, शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा घटना की वजह

Thu, 26 Nov 2026 09:36 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बीसलपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बीसलपुर Published by: Akash Dubey Updated Thu, 26 Nov 2026 09:36 PM IST
सार

फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। एसडीएम अजय कुमार ने नुकसान की जांच के आदेश दिए हैं। राजस्व टीम जाकर नुकसान की जांच और आकलन करेगी।

विज्ञापन
Major fire in two shops at Shriram Market in Pilibhit
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित श्रीराम मार्केट में बृहस्पतिवार देर रात अचानक आग लगने से कपड़े की दुकान और ब्यूटी पार्लर का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से दोनों दुकानदारों को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पकड़िया मंगली निवासी कृष्ण कुमार की श्रीराम मार्केट में कपड़े की दुकान है। उनके पड़ोस में नगर के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी सोनम गंगवार का ब्यूटी पार्लर है। दोनों दुकानदार बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे दुकानें बंद करके अपने घर चले गए थे। कुछ देर बाद पड़ोस के लोगों ने फोन कर दुकानों से धुआं निकलने की सूचना दी। इस पर दोनों दुकानदार आनन-फानन मौके पर पहुंचे। दुकानें खोलकर देखा तो अंदर आग की लपटें उठ रही थीं।
विज्ञापन


दुकानदारों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दोनों दुकानों में रखा सामान जल चुका था। आग पहले किस दुकान में लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका है कि एक दुकान में लगी आग ने दूसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण कुमार ने बताया कि आग से उनकी दुकान में रखा करीब 15 लाख रुपये का सामान जल गया है। वहीं, सोनम गंगवार के अनुसार, उनके ब्यूटी पार्लर में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दोनों दुकानदार शुक्रवार को तहसील कार्यालय में आग से हुए नुकसान की सूचना दर्ज कराएंगे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह राजस्व टीम भेजकर आग से हुए नुकसान की जांच और आकलन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed