{"_id":"6aa82421756643eff30ac73f","slug":"video-grand-procession-taken-out-on-ganesh-chaturthi-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली: गणेश चतुर्थी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, गणपति बप्पा के गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: गणेश चतुर्थी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, गणपति बप्पा के गूंजे जयकारे
Mukesh Kumar
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:13 PM IST
Link Copied
बरेली में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर में कई जगहों पर भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। कई समितियों ने शोभायात्रा निकालकर बप्पा की मूर्ति की स्थापना की। आलमगिरी गंज स्थित बाबूराम धर्मशाला में पंडाल लगाकर भगवान की मूर्ति स्थापित की गई। इस शोभायात्रा को श्री गणेश महोत्सव समिति एवं मराठा बुलियन एसोसिएशन की ओर से निकाला गया। इसके साथ ही कटरा का राजा गणेश मंडल की ओर से भी शोभायात्रा निकाली गई। इन दोनों शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मूर्ति स्थापित करने के बाद और शोभायात्रा के दौरान भक्त ढोल की आवाज पर नाचते भी दिखाई दिए। शोभायात्रा में आतिशबाजी और डीजे के जरिए ने भक्तों का उत्साह और भी बढ़ा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।