{"_id":"69217c12c43ea4a44a0797d6","slug":"bareilly-news-bulldozer-runs-on-the-market-of-arif-a-close-associate-of-maulana-tauqeer-2025-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मौलाना तौकीर के करीबी आरिफ की मार्केट पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मौलाना तौकीर के करीबी आरिफ की मार्केट पर चला बुलडोजर
Video
Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:32 PM IST
Link Copied
बरेली में बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर कार्रवाई एक बार फिर तेज हो गई है। शनिवार को बीडीए ने तौकीर रजा के करीबी कॉलोनाइजर आरिफ की दो संपत्तियों—पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर स्थित दुकानों—पर बुलडोजर चलाया। इससे पहले दोनों संपत्तियों को अवैध निर्माण बताते हुए 11 अक्टूबर को सील किया गया था। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
26 सितंबर के बवाल का साजिशकर्ता बताए गए मौलाना तौकीर रजा फिलहाल फतेहगढ़ जेल में बंद हैं।
उनके करीबी आरिफ पर प्रशासन लगातार सख्ती दिखा रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे बीडीए की टीम जैसे ही अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची, बारादरी थाना पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने माइक पर लोगों को दूर रहने की अपील की, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए. मनिकंडन के अनुसार, आरिफ ने जगतपुर में मार्केट और पीलीभीत बाईपास पर कपड़ों के बड़े शोरूम का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया था। यहां जिम, होम डेकोर सेंटर और कई दुकानों का संचालन चल रहा था। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने के बाद आज 15 दुकानों और दो शोरूम को ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई।
बीडीए की टीम ने परिसर के पिछले हिस्से से ध्वस्तीकरण शुरू किया और जेसीबी की लगातार मार से दीवारें गिरने लगीं। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है, जबकि आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में कार्रवाई देखने के लिए जुटे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।