{"_id":"6afac567bc9bb9b5df02b078","slug":"college-lecturer-killed-in-collision-between-two-bikes-in-bareilly-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: दो बाइकों की टक्कर से कॉलेज के शिक्षक की मौत, मिनी बाइपास पर हुआ सड़क हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: दो बाइकों की टक्कर से कॉलेज के शिक्षक की मौत, मिनी बाइपास पर हुआ सड़क हादसा
Mon, 16 Nov 2026 02:27 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:27 PM IST
सार
बरेली में मिनी बाइपास पर सोमवार सुबह हुए हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। वे बाइक से कॉलेज जा रहे थे। उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
पीयूष कुमार सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत- परिजन
विस्तार
बरेली के किला क्षेत्र के गुलाब नगर चौधरी मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय पीयूष कुमार सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह मिनी बाइपास के पास हुआ। पीयूष सीबीगंज के मथुरापुर स्थित उत्कर्ष कॉलेज में शिक्षक थे। उनकी बाइक किसी दूसरी बाइक से टकरा गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के शवगृह पर पहुंचे मृतक के पिता विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पीयूष रोजाना की तरह सोमवार सुबह नाश्ता करने के बाद कॉलेज जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में मिनी बाइपास के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे उत्कर्ष कॉलेज के कुछ छात्रों ने उन्हें पहचान लिया। छात्रों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दूसरी बाइक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
