{"_id":"69fc98c451c0d9e47d05b37a","slug":"video-video-brabka-ma-dada-jama-karana-umaugdha-kasana-bnaya-gaya-kalkashana-satara-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाराबंकी में डोडा जमा करने उमड़े किसान, बनाया गया कलेक्शन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाराबंकी में डोडा जमा करने उमड़े किसान, बनाया गया कलेक्शन सेंटर
जिन किसानों ने पोस्ता (अफीम) की फसल में डोडा से अफीम नहीं निकाली थी। उन किसानों से पोस्ता का डोडा जमा कराया जा रहा है। हरख ब्लॉक मुख्यालय के निकट मेंहदीपुर में हैदरगढ़ मार्ग किनारे एक निजी प्रतिष्ठान में डोडा कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। बृहस्पतिवार को इस सेंटर पर जिले के विभिन्न स्थानों से आए किसान डोडा जमा करते दिखे। किसानों ने बताया कि दो सौ रुपये क्विंटल डोडा के दाम मिलेंगे।
जबकि डोडा से निकाला गया दाना किसान का होगा। किसानों ने बताया कि चार बिस्वा रकबे में पोस्ता का डोडा उत्पादन में 15 से 20 हजार रुपये का खर्च आया है। 40 से 45 किलो पोस्ता दाना निकला है। पोस्ता दाना की कीमत इस समय 1250 रुपये किलो है। इस तरह चार बिस्वा में करीब 50 हजार रुपये का पोस्ता दाना मिल रहा है। इस तरह पोस्ता खेती फायदेमंद है।
नारकोटिक्स विभाग के मुताबिक बाराबंकी समेत छह जिलों के कुल 4980 किसानों को अफीम की खेती का लाइसेंस इस बार दिया गया था, जिनमें 4812 किसान जिले के हैं। बाकी पांच जिलों अयोध्या, लखनऊ, रायबरेली, गाजीपुर और मऊ में 168 किसानों को लाइसेंस दिया गया। इनमें मऊ जिले में सिर्फ एक किसान को ही लाइसेंस जारी किया गया था।
कुल 4,980 लाइसेंसी किसानों में 758 किसानों को चीरा लगाकर अफीम का दूध (लेटेक्स) निकालने की अनुमति थी, जबकि 4,422 किसान केवल डोडा (फसल का ऊपरी हिस्सा) विभाग को जमा कर रहे हैं। डोडा आधारित लाइसेंस धारकों को कॉन्संट्रेटेड पॉपी स्ट्रॉ (सीपीएस) श्रेणी में रखा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।