फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Recognition of 82 schools to be cancelled for failing to provide details of tree plantation.

Barabanki News: पौधरोपण का ब्योरा न देने में रद्द होगी 82 स्कूलों की मान्यता

Sun, 13 Sep 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 13 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Recognition of 82 schools to be cancelled for failing to provide details of tree plantation.
बाराबंकी। शासन के आदेश को दर किनार करना अब माध्यमिक विद्यालयों को भारी पड़ेगा। इको क्लब और पौधरोपण का ब्योरा न देने वाले विद्यालयों पर शिकंजा कसते हुए डीआईओएस ने 82 स्कूलों को अंतिम चेतावनी जारी की है। इसके तहत 14 सितंबर तक पोर्टल पर रिपोर्ट अपडेट न करने पर मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले के माध्यमिक विद्यालयों में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ पोर्टल पर सूचनाएं दर्ज की जानी थीं। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत लगाए गए पौधों का विवरण भी इस पर अपडेट करना था। लगातार निर्देश के बावजूद विद्यालयों के स्तर से इसके अनुपालन में घोर लापरवाही बरती गई। समीक्षा में सामने आया कि 55 स्कूलों ने इको क्लब का नोटिफिकेशन तक अपलोड नहीं किया। वहीं 82 विद्यालयों ने पौधरोपण की कोई भी सूचना पोर्टल पर अपडेट नहीं की है।
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर इसे शासकीय कार्यों की सीधी अवहेलना मानते हुए सभी डिफॉल्टर विद्यालयों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी की गई है। त डीआईओएस डॉ. अमिता सिंह ने बताया कि शासकीय प्राथमिकताओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। पोर्टल पर ब्योरा न देने वाले स्कूलों को सोमवार तक की मोहलत दी गई है। इसके बाद सीधे मान्यता रद्द करने की संस्तुति भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed