फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Drawing field-duty pay while sitting in the office, thanks to a unique arrangement.

Barabanki News: अनूठी संबद्धता से दफ्तर में बैठकर पा रहे फील्ड का वेतन

Sun, 13 Sep 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 13 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Drawing field-duty pay while sitting in the office, thanks to a unique arrangement.
बाराबंकी। जिन हाथों में खेतों की मिट्टी जांचने, चौपालों में खाद-बीज की सलाह देने और सरकारी योजनाओं को किसानों के दरवाजे तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी, वह कई वर्षों से उप कृषि निदेशक कार्यालय की कुर्सियों पर जमे हैं। दफ्तर में आठ-आठ बाबुओं की तैनाती के बाद भी चार चहेते कृषि तकनीकी सहायकों को मूल काम से इतर दफ्तर में संबद्ध किया गया है। नतीजा यह है कि खेत में जाकर काम करने की जगह यह तकनीकी सहायक कार्यालय में बैठकर वेतन पा रहे हैं। दूसरी तरफ कृषि कार्यों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी न मिल पाने से गांव के किसान भटक रहे हैं।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले भूमि अंकन के काम का बहाना बनाकर इन सहायकों को कार्यालय से संबद्ध किया गया था। जब भूमि अंकन का कार्य निपटा, तो फार्मर रजिस्ट्री के काम को ढाल बना कर यह चारों कार्यालय में ही जमे रहे। अब फार्मर रजिस्ट्री का काम भी खत्म हो जाने के बावजूद इन्हें मूल तैनाती के तहत फील्ड कार्य के लिए नहीं भेजा गया है। जबकि कार्यालय में पीएम श्री के लिए अलग से कंप्यूटर ऑपरेटर भी मौजूद है। साथ ही नए बाबुओं की तैनाती भी हो चुकी है, फिर भी लाखों रुपये का वेतन पाने वाले इन सहायकों को मूल तैनाती पर नहीं भेजा जा रहा है। अब उप कृषि निदेशक उमेश कुमार यह कहते हुए बचाव कर रहे हैं कि पीएम श्री योजना व अन्य जरूरी विभागीय कार्यों की अधिकता के कारण इनको कार्यालय से संबद्ध कर काम लिया जा रहा है। किसी योजना का काम रुकने नहीं दिया जाएगा। ( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed