{"_id":"6ae6ed6ae1ed18442804f7fa","slug":"video-sp-raveena-tyagi-interacted-with-drivers-at-launch-of-traffic-awareness-month-in-barabanki-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में यातायात जागरुकता माह के शुभारंभ पर एसपी रवीना त्यागी ने चालकों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में यातायात जागरुकता माह के शुभारंभ पर एसपी रवीना त्यागी ने चालकों से किया संवाद
बाराबंकी में यातायात जागरुकता माह के शुभारंभ पर रविवार को पुलिस लाइन सभागार में नजारा कुछ बदला-बदला था। मंच से भाषण देने के बजाय एसपी रवीना त्यागी ने माइक संभाला और सीधे ई-रिक्शा व डंपर चालकों के बीच पहुंच गईं। फिर ऐसा सवाल किया कि चालक भी मुस्कुराने लगे। एसपी ने पूछा- साफ-साफ बताइए, कौन लोग क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते हैं? ईमानदारी से बताइएगा। इस पर रामानुज, सुरेश और दिनेश समेत चालकों ने अपनी ओर इशारा करते हुए गलती स्वीकार की।
एसपी ने चालकों से कहा कि हम आपकी रोजी-रोटी के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते और न ही इतनी सख्ती करना चाहते हैं कि आपको नुकसान हो। हमारा मकसद सिर्फ जान बचाना है। आपकी जान भी कीमती है और आपके वाहन में बैठने वाले यात्रियों की भी। उन्होंने समझाया कि जो यात्री आपके वाहन में बैठता है, वह अपनी जिंदगी की डोर आपके हाथों में सौंपता है। उसके घर में भी कोई उसका इंतजार कर रहा होता है। इसलिए एक-दो मिनट अधिक लग जाएं तो कोई बात नहीं, लेकिन क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं।
एसपी की इस सीधी बातचीत का असर भी दिखा। चालकों ने सामने ही वादा किया कि अब क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाएंगे और अचानक वाहन भी नहीं मोड़ेंगे। यातायात जागरूकता माह के शुभारंभ पर चालकों की ओर से इस तरह नियमों के पालन का भरोसा देना कार्यक्रम का खास पल रहा। इस मौके पर संवाद न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए एसपी ने कहा कि जागरूकता से ही यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और हम सब मिलकर किस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे।
एएसपी उत्तरी विवेक तिवारी ने बताया कि जिले में 29 ब्लैक स्पॉट हैं। नवंबर भर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
यातायात प्रभारी रामजतन यादव ने कहा कि जिस तरह लोग होली और दिवाली मनाते हैं, उसी तरह यातायात जागरूकता माह भी पूरे उत्साह से मनाएं। कोशिश है कि एक महीने की जागरूकता ऐसी आदत बने कि बाकी 11 महीने भी लोग यातायात नियमों का पालन करें। इस मौके पर एसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, सीओ सिटी आफताब आलम समेत यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इस मौके पर पुलिस लाइन में वाहन व वाहन चालकों की जांच के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।