{"_id":"6aa13f4e91926ba5380e7809","slug":"video-brabka-saraya-ka-katana-ma-380-bgha-jamana-samaii-aashayana-ujaugdhana-sa-ra-raha-garamanae-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: सरयू के कटान में 380 बीघा जमीन समाई, आशियाने उजड़ने से रो रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: सरयू के कटान में 380 बीघा जमीन समाई, आशियाने उजड़ने से रो रहे ग्रामीण
बाराबंकी: हेतमापुर गांव में सरयू नदी का कटान लगातार तेज होती जा रही है। बाबा नारायण दास समाधि स्थल सरयू से महज 25 मीटर की दूरी पर है नदी की धारा अब खेतों के साथ ग्रामीणों के आशियानों को भी अपने आगोश में ले रही है। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक करीब 380 बीघा जमीन और उसमें खड़ी धान की फसल नदी में समा चुकी है। कटान की चपेट में आने से पालटू, राजू, रामलोटन, पम्मू और कल्लू के मकान भी नदी में समा चुके हैं। सभी परिवार अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं।
कटान बढ़ने से गांव में दहशत का माहौल है। रामू, श्यामू, रामराज समेत कई ग्रामीण अपने मकान खाली कर जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के बाद अब टूटे मकानों की ईंटें बटोरने में जुटे हैं, ताकि किसी तरह इन्हीं ईंटों से दोबारा आशियाना बनाया जा सके।
कटान के बीच ग्रामीण परिवारों की बेबसी भी सामने आ रही है। मकान टूटते देख महिलाएं रो-रोकर अपना दर्द बयां कर रही हैं। एक महिला ने भावुक होकर कहा कि "मेरा घर टूट रहा है, मेरा वतन जा रहा है, हमें भी नदी में जाने दो।" महिलाओं को परिजन समझाते हुए उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं कि हालात सामान्य होने पर दोबारा मकान बना लिया जाएगा। लेकिन घर और वर्षों की गृहस्थी को आंखों के सामने उजड़ता देख महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरयू नदी लगातार तेजी से कटान कर रही है, लेकिन बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों की ओर से समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान रोकने के लिए ठोस इंतजाम पहले किए गए होते तो खेतों और मकानों को बचाया जा सकता था। अब नदी की धारा आबादी की ओर बढ़ती जा रही है, जिससे बचे हुए मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।