{"_id":"68c4164d0159da3c8806dae2","slug":"video-brabka-ma-nal-ka-pana-sa-samathathha-haga-talb-favavara-thakha-cakata-raha-gae-a-thhakara-2025-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में नाली के पानी से समृद्ध होंगे तालाब, फौव्वारा देख चकित रह गए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में नाली के पानी से समृद्ध होंगे तालाब, फौव्वारा देख चकित रह गए अधिकारी
बाराबंकी में शहरी क्षेत्र के तालाबों को नाली के पानी से समृद्ध बनाने की दिशा में काम तेज हुआ है। दो साल पहले नगर के दशहराबाग वार्ड के मोहारी पुरवा में एक मॉडल तालाब बनाया गया था। इसमें कई मोहल्लों से नाली का पानी पहले सीधे आता था। अब तालाब पर लगाई गई मशीन से शोषित होकर आता है। इससे गंदा और काला मटमैला पानी साफ सुथरा दिखाई देता है। पानी की दुर्गंध भी समाप्त हो जाती है। शहर के मोहारी पुरवा तालाब की तरह जिले की सभी नगर पंचायतों में इस तरह के तालाबों को विकसित कराने के उद्देश्य से डीएम शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले की नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों ने मोहारी पुरवा तालाब को देखा। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार व सहायक अभियंता जियालाल ने पूरी बात समझाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।