{"_id":"68c3b92ba26bd4e50d0016d6","slug":"video-saharanpur-there-was-a-ruckus-in-the-hospital-till-late-night-after-the-child-was-replaced-case-registered-2025-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बच्चा बदलने पर अस्पताल में देर रात तक चला हंगामा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बच्चा बदलने पर अस्पताल में देर रात तक चला हंगामा, केस दर्ज
सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में अस्पताल पुल के नीचे किरण हेल्थ केयर अस्पताल में बच्चा बदलने को लेकर बृहस्पतिवार देर रात तक हंगामा चला। तीमारदारों का आरोप था कि लड़के के बजाय लड़की दे दी गई। इस मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
बृहस्पतिवार को मनानी निवासी अनुज अपनी पत्नी कोमल को प्रसव पीड़ा होने पर किरण हेल्थ केयर अस्पताल में लेकर पहुंचा था। यहां चिकित्सकों ने मरीज को देखने के बाद भर्ती कर इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद ऑपरेशन से महिला को बच्चा हुआ।
आरोप है कि महिला के तीमारदारों को पहले लड़का होने की जानकारी दी गई। मरीज की मां ने खुशी में स्टाफ को मिठाई खिलाई। इसके कुछ देर बाद स्टाफ ने लड़की होना बताया था। इस पर मरीज के तीमारदारों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। अस्पताल के बाहर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। भीम आर्मी पदाधिकारी भी पहुंच गए थे।
चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे। हंगामे और मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। हंगामा देर रात तक चला। बाद में महिला मरीज के पति अनुज कुमार ने तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. हिमांश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
उधर, किरण हेल्थ केयर अस्पताल संचालक डॉ. हिमांशु शर्मा का कहना है कि बच्चा बदलने के आरोप निराधार है। उन्होंने अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट भी की। किसी तरह स्टाफ ने अपनी जान बचाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।