{"_id":"6acdf6f1a490588063048128","slug":"video-brabka-ma-jata-tha-hajara-garama-parahara-samamana-ka-satha-kashalsa-ilja-ka-sagata-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में जुटे दो हजार ग्राम प्रहरी, सम्मान के साथ कैशलेस इलाज की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में जुटे दो हजार ग्राम प्रहरी, सम्मान के साथ कैशलेस इलाज की सौगात
बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करने के कार्यक्रम का मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विधायक दिनेश रावत, साकेंद्र वर्मा और एमएलसी अंगद कुमार सिंह के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीएम ईशान प्रताप सिंह, एसपी रवीना त्यागी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिले भर से आए करीब दो हजार ग्राम प्रहरियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गांवों की सुरक्षा व्यवस्था में उनकी अहम भूमिका है। ग्राम प्रहरी पुलिस और ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से ग्राम प्रहरियों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने और मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा का स्वागत किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।