{"_id":"6af9ad3855700aa8b100e157","slug":"video-chhath-celebration-along-the-banks-of-the-mandakini-offerings-made-to-the-setting-sun-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: मंदाकिनी के घाटों पर छठ की छटा, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: मंदाकिनी के घाटों पर छठ की छटा, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
धर्मनगरी मेंं रविवार शाम मंदाकिनी के घाटों पर ऐसा नजारा था कि हर आंख ठहर गई। लोक आस्था के महापर्व छठ पर धर्मनगरी पूरी तरह छठी मइया के रंग में रंगी दिखी।सिर पर बांस के दउरा, हाथों में फल-फूल और ठेकुआ से सजे सूप, और चेहरे पर अटूट आस्था... कमर भर पानी में खड़ी व्रतियों ने जब डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
छठ पर्व के तीसरे दिन रविवार दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाएं व पुरुष सर पर बांस की टोकरी में पूजन सामग्री लेकर परिवार के साथ मंदाकिनी तट की ओर रवाना हुए। कर्वी के पुल घाट, रामघाट, भरतघाट, राघव प्रयाग घाट समेत अन्य प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। व्रतियों ने सूप में ठेकुआ, गन्ना, नारियल, केला, सिंघाड़ा और दीप सजाकर विधि-विधान से पूजा की। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान श्रद्धालुओं ने छठी मइया के पारंपरिक गीत गाए। घाटों पर देर शाम तक आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन व पालिका द्वारा घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।