Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   814 candidates will take the Sanskrit Board examination at five centres.

Banda News: पांच केंद्रों में 814 परीक्षार्थी देंगे संस्कृत बोर्ड की परीक्षा

Sat, 14 Nov 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
814 candidates will take the Sanskrit Board examination at five centres.
बांदा। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ ने वर्ष-2027 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है। पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा की परीक्षाएं नौ फरवरी से 19 फरवरी तक दो पालियों में होंगी। परीक्षा में जनपद से 814 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने संस्कृत बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें बांदा के पांच केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें पंडित जेएन इंटर कॉलेज गिरवां, हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तिंदवारी, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू और भगवती प्रसाद ओमर इंटर कॉलेज बांदा को केंद्र बनाया गया है। हालांकि यह परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। इनमें फेरबदल होने की संभावना है।
विज्ञापन

माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम में दो पालियों में परीक्षा होगी पहली पारी 8:30 बजे सुबह से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है। केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed