{"_id":"6ad761407d6cba61f101ba0b","slug":"video-video-blramapara-ma-nama-aakha-sa-ma-tharaga-ka-tha-vathaii-nakal-bhavaya-vasarajana-shabhayatara-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बलरामपुर में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, निकली भव्य विसर्जन शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बलरामपुर में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, निकली भव्य विसर्जन शोभायात्रा
शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद मंगलवार को विजयादशमी पर नगर में देवी प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। जय मां दुर्गा पूजा केंद्रीय समन्वय समिति के तत्वावधान में नगर और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिमाएं वीर विनय चौराहे पर एकत्र हुईं। यहां से गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए राप्ती नदी तट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गेल्हापुर महंत बृजानंद महाराज ने की। मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रताप सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, अपर जिलाधिकारी संदीप केला, सदर एसडीएम मनोज कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और समिति के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
समिति अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू तथा कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समिति की ओर से राजेंद्र सिंह, डॉ. कौशल्या गुप्ता, संजय मिश्रा, कमलेश त्रिपाठी, हरिवंश सिंह, राम बख्श वाल्मीकि, विजय अग्रवाल और डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा का भी स्वागत किया गया।
वीर विनय चौराहे से पलटू राम, डॉ. धीरू और राजकुमार श्रीवास्तव ने भगवा झंडी दिखाकर शोभायात्रा रवाना की। सराय फाटक, सब्जी मंडी, बर्तन मंडी, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, बड़ा पुल, नई बाजार, चौक और मेजर चौराहे से होते हुए यात्रा कालीथान के रास्ते राप्ती नदी तट पहुंची। रास्ते भर युवा ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते और अबीर-गुलाल उड़ाते रहे। नदी तट पर विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम का संचालन संजय शुक्ला ने किया। इस दौरान डीपी सिंह बैस, रामकृष्ण सिंह लड्डू, अंकुर चौहान, डॉ. अजय सिंह पिंकू, संजय श्रीवास्तव और गौरव मिश्रा सहित समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।