{"_id":"677d5fbc0cd9e4d51f08b7d1","slug":"apaar-id-will-provide-board-exam-candidates-entry-into-the-centre-balrampur-news-c-99-1-slko1018-119303-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बोर्ड परीक्षार्थियों को अपार आईडी दिलाएगी केंद्र में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बोर्ड परीक्षार्थियों को अपार आईडी दिलाएगी केंद्र में प्रवेश
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार बड़ा बदलाव हुआ है। परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ अपार आईडी या कोई एक पहचान पत्र भी दिखाना होगा, तभी उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही इस बार प्रवेश द्वार पर कड़ी निगरानी होगी। जिले में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट में 35 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की तरफ से 23 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने वाली है। लिखित परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी गई है। 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। हालांकि, अभी प्रवेशपत्र नहीं जारी हुआ है। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक प्रवेश पत्र जारी होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार प्रवेश पत्र स्कूलों के साथ-साथ विभाग की वेबसाइट पर भी जारी होगा, जहां से परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकेंगे। यह सुविधा सिर्फ संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए ही है। प्राइवेट परीक्षार्थियों को यह सुविधा नहीं मिल सकेगी, उन्हें प्रवेशपत्र उसी स्कूल से मिलेगा जहां से उन्होंने बोर्ड परीक्षा फाॅर्म भरा होगा। वहीं, इस बार सिर्फ प्रवेशपत्र दिखाकर अभ्यर्थी कक्ष में नहीं दाखिल हो सकेंगे। प्रवेशपत्र के साथ उन्हें अपार आईडी भी प्रस्तुत करनी होगा। यदि बोर्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं किया है तो तत्काल इसके लिए आवेदन कर दें, जिससे यह परीक्षा के पहले प्राप्त हो सके। अपार आईडी न होने की दशा में आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड का विकल्प होगा। डीआईओएस मृदला आनंद ने बताया कि इस बार परीक्षा में बोर्ड की तरफ से कई बदलाव किए हैं, जिसकी जानकारी विद्यार्थियों को विद्यालयों के माध्यम से दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।