Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
VIDEO : In Ballia online phone loan made a criminal he carried out a robbery of 50 thousand rupees know the whole matter
{"_id":"6755c2c065db487bea07592f","slug":"video-in-ballia-online-phone-loan-made-a-criminal-he-carried-out-a-robbery-of-50-thousand-rupees-know-the-whole-matter","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में ऑनलाइन फोन के लोन ने बनाया गुनहगार, 50 हजार की लूट को दिया अंजाम, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में ऑनलाइन फोन के लोन ने बनाया गुनहगार, 50 हजार की लूट को दिया अंजाम, जानिए पूरा मामला
सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलूही पुलिया के पास दो दिन पहले हुई 50 हजार की लूट का मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट की पूरी धनराशि बरामद करते हहुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर की गई थी। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस को सफलता मिली है। गत शुक्रवार को बघेवा निवासी भरत वर्मा भारतीय स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर अपने घर बघेवा जा रहे थे। भलूही पुल के पास पहुंचे थे कि पीछ से एक युवक उनका झोला लेकर भग गया। उन्होंने इसकी सूचना थाने पर दी। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने मौका मुआयना कर बैंक समेत अगल बगल में लगे सीसीटीवी के फुटेज को चेक किया। इसमें एक युवक जो बैंक से ही उनके पीछे लगा हुआ था, नजर आया। पुलिस ने उक्त युवक की पहचान सुखपुरा निवासी जितेंद्र गोंड पुत्र रमन गोंड के रूप में की। पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया। 50 हजार रुपये की बरामदगी भी करा दी। पुलिस के अनुसार युवक ने आनलाइन लोन लिया था। इसको जमा नहीं कर पा रहा था। लोन जमा करने के लिए वह कई दिनों से इस तरीके की घटना करने के फिराक में था। रविवार को उक्त युवक को जेल भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।