{"_id":"6a579e8e65219dc8c0004626","slug":"video-dm-conducts-surprise-inspection-of-chandpur-and-maharajpur-takes-strict-stance-on-erosion-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम ने चांदपुर और महाराजपुर का किया औचक निरीक्षण, कटान पर सख्ती;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने चांदपुर और महाराजपुर का किया औचक निरीक्षण, कटान पर सख्ती;video
बलिया में सरयू नदी के बढ़ते कटान को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को तहसील बांसडीह के ग्राम चांदपुर और महाराजपुर का औचक निरीक्षण कर कटान प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और बाढ़ खंड के अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बाढ़ खंड के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि कटान रोकने के लिए अब तक 17 कटर लगाए जा चुके हैं। प्रत्येक कटर की चौड़ाई 12 मीटर, ऊंचाई चार मीटर और लंबाई आठ मीटर है। साथ ही कटान निरोधक कार्यों के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये की धनराशि भी उपलब्ध हो चुकी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महाराजपुर गांव को हर हाल में कटान से सुरक्षित रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड को निर्देश दिया कि सरयू नदी की धारा को मोड़ने के लिए जिओट्यूब की व्यवस्था तत्काल की जाए। उनका कहना था कि जिओट्यूब लगाए जाने से नदी की धारा का रुख बदलेगा और कटान की तीव्रता को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। डीएम ने अधिकारियों को आगाह किया कि आने वाले दिनों में सरयू नदी का जलस्तर करीब दो मीटर तक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सभी सुरक्षा और बचाव कार्य समय से पहले पूरे कर लिए जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि बाढ़ एवं कटान निरोधक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रशासन की सक्रियता पर संतोष जताया। जिलाधिकारी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि संभावित बाढ़ और कटान से गांवों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। इस अवसर पर बांसडीह विधायक केतकी सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।