{"_id":"6a43c789bddda9246905eacb","slug":"video-video-gahaparavasha-thakha-paravara-sa-ka-bta-tana-ghata-btha-aaii-mata-ka-khabra-sathagathha-halta-ma-mahal-sapaha-ka-mata-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गृहप्रवेश देखा, परिवार से की बात... तीन घंटे बाद आई मौत की खबर, संदिग्ध हालात में महिला सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गृहप्रवेश देखा, परिवार से की बात... तीन घंटे बाद आई मौत की खबर, संदिग्ध हालात में महिला सिपाही की मौत
बहराइच के हुजूरपुर थाना परिसर में स्थित सरकारी आवास में महिला सिपाही ज्योति पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला मंगलवार को और भी रहस्यमय हो गया। पोस्टमार्टम से पहले पहुंचे परिजनों ने बेटी की मौत पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उधर पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि फंदे पर लटकने से पहले ज्योति ने करीब छह मिनट तक किसी व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत की थी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और कुछ देर बाद उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
महाराजगंज जिले के नौतनवा थाना के रामनगर गांव निवासी महिला सिपाही ज्योति पासवान का शव सोमवार शाम हुजूरपुर थाने के परिसर स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला था। मंगलवार सुबह उसके पिता अशोक कुमार, मां शकुंतला, बहन अंजलि तथा भाई धीरज और प्रिंस बहराइच पहुंचे। सभी सुबह से पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रहे। दोपहर करीब दो बजे चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पिता अशोक कुमार ने बताया कि ज्योति परिवार की सबसे बड़ी संतान थी। नौकरी मिलने के बाद उसने पूरे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाली और परिवार की स्थिति मजबूत की। छोटी बेटी अंजलि पुणे में आईटी सेक्टर में कार्यरत है। दोनों बेटियों की मेहनत से परिवार ने हाल ही में कानपुर के पनकी क्षेत्र में जमीन खरीदकर मकान बनवाया था और पूरा परिवार वहीं शिफ्ट हो गया था।
उन्होंने बताया कि सोमवार को नए मकान में गृहप्रवेश का कार्यक्रम था। ज्योति ड्यूटी पर होने के कारण नहीं आ सकी लेकिन उसने वीडियो कॉल के माध्यम से पूरे कार्यक्रम को देखा और परिवार के सभी सदस्यों से हंसते-बोलते बातचीत की। शाम करीब चार बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि वह अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली है।
परिजनों का कहना है कि बेटी खुश थी और भविष्य की योजनाएं बना रही थी। ऐसे में उसकी मौत सामान्य आत्महत्या नहीं लगती। हालांकि उन्होंने अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।