फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Power outages continue in over 800 villages for the fourth day.

Bahraich News: चौथे दिन भी 800 से अधिक गांवों में बिजली गुल

Mon, 28 Sep 2026 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Power outages continue in over 800 villages for the fourth day.
आंधी-बारिश से आई गड़बड़ी दूर करने में जुटे बिजलीकर्मी।
बहराइच। लगातार बारिश और तेज हवाओं से चार दिन पहले चरमराई बिजली व्यवस्था में सोमवार को शहर के कई इलाकों में कुछ सुधार हुआ, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में संकट बरकरार रहा। जिले के 800 से अधिक गांवों में चौथे दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पेड़ और उनकी शाखाएं गिरने, तारों के उलझने तथा बिजली के खंभे टूटने से कई क्षेत्रों में लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

शहर में सिविल लाइंस के कुछ हिस्सों, डिगिहा, घंटाघर, दरगाह, केडीसी रोड और हुजूरपुर रोड पर आपूर्ति शुरू हो गई। हालांकि नाजिरपुरा और बाईपास रोड पर स्थिति सामान्य नहीं हुई। नाजिरपुरा, बख्शीपुरा, चांदमारी और डीहा में भी बिजली संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में हालात ज्यादा खराब हैं। फखरपुर पावर हाउस से जुड़े सभी आठ फीडरों की आपूर्ति चौथे दिन भी बंद रही। रुपईडीहा, चरदा और नानपारा क्षेत्र के 379 से अधिक गांवों में बिजली नहीं पहुंच सकी। महसी और कैसरगंज के ढाई सौ से अधिक गांव प्रभावित हैं। रिसिया और नवाबगंज विकासखंड के करीब डेढ़ सौ गांवों में भी आपूर्ति ठप है। रिसिया कस्बे में चार दिन से बिजली नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में आपूर्ति सुधारने का दावा
अधीक्षण अभियंता एनसी प्रसाद ने बताया कि गिरे और टूटे खंभे हटाकर नए लगाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। मांग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर भेजे जा रहे हैं। विभाग की कोशिश है कि 24 घंटे में बिजली आपूर्ति काफी हद तक दुरुस्त कर दी जाए।
26 स्थानों पर पानी के टैंकर भेजे
बिजली संकट से शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने पर नगर पालिका ने सोमवार को 26 स्थानों पर टैंकर भेजे। नाजिरपुरा, वजीरगंज, दरगाह और सलारगंज समेत प्रभावित इलाकों में टैंकर से पानी पहुंचाया गया। ईओ प्रमिता सिंह ने बताया कि बिजली समस्या के कारण लोगों को पेयजल की दिक्कत न हो, इसलिए टैंकरों से आपूर्ति कराई जा रही है।
सड़क किनारे पड़ा ट्रांसफार्मर, पेड़ों में उलझे तार
शहर से सटे नगरौर और आसपास के गांवों को जाने वाली लाइन का ट्रांसफार्मर दोनक्का के आगे सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा है। रुपईडीहा, नवाबगंज और पयागपुर में कई जगह बिजली के तार टूटी शाखाओं में उलझे हैं। बिजली विभाग की टीमें इन स्थानों पर मरम्मत में जुटी हैं।

33 केवी लाइन चालू होने के बाद होगी फीडरों की पेट्रोलिंग
फखरपुर। आंधी-बारिश में 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से पावर हाउस से जुड़े आठों फीडर बंद हैं। सोमवार को माधवपुर, टीकोरा मोड़, रामगढ़ी, मरौचा, वजीरगंज, नंदवल, सरयू और जैतापुर फीडर की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। एसडीओ जयगोविंद ने बताया कि 33 केवी लाइन में खंभे लगाने का काम चल रहा है। मंगलवार सुबह तक लाइन चालू होने की उम्मीद है। इसके बाद फीडरों की पेट्रोलिंग कर खराबियां दूर की जाएंगी। (संवाद)

आंधी-बारिश से आई गड़बड़ी दूर करने में जुटे बिजलीकर्मी।

आंधी-बारिश से आई गड़बड़ी दूर करने में जुटे बिजलीकर्मी।

आंधी-बारिश से आई गड़बड़ी दूर करने में जुटे बिजलीकर्मी।

आंधी-बारिश से आई गड़बड़ी दूर करने में जुटे बिजलीकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed