फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers who went to drive away a leopard perched on a water tank were attacked; three injured.

Bahraich News: टंकी पर बैठे तेंदुए को भगाने पहुंचे ग्रामीण, हमले में तीन घायल

Mon, 28 Sep 2026 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers who went to drive away a leopard perched on a water tank were attacked; three injured.
संपतपुरवा में तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण।
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज के गुलहरिया ग्राम सभा स्थित संपतपुरवा में सोमवार सुबह वन सीमा के पास पिपरमिंट की टंकी पर बैठे तेंदुए को भगाने पहुंचे ग्रामीणों पर उसने हमला कर दिया। घटना में दंपती समेत तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। वनकर्मियों ने तीनों को पीएचसी सुजौली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मिहींपुरवा सीएचसी रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे गश्त के दौरान वनकर्मी विनोद सिंह ने वन सीमा के पास पिपरमिंट की टंकी पर तेंदुए को बैठे देखा। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को तेंदुए के पास जाने से रोकते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इसी दौरान संपतपुरवा निवासी सूर्यसेन (61) और गुप्तापुरवा निवासी मुन्ना (45) लाठी-डंडे लेकर तेंदुए को भगाने के लिए उसके काफी करीब पहुंच गए। खुद को घिरा महसूस करने पर तेंदुए ने दोनों पर झपट्टा मार दिया। पति की चीखपुकार सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद मुन्ना की पत्नी सुनीता देवी (42) भी मौके पर पहुंचीं। तेंदुए ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर जुट गए। भीड़ को देखकर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। इसके बाद वनकर्मियों की देखरेख में तीनों घायलों को पीएचसी सुजौली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से उन्हें मिहींपुरवा सीएचसी भेजा गया। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है।

वन्यजीव को खुद भगाने की कोशिश न करें
प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने ग्रामीणों से अपील की कि जंगल या गांव के आसपास तेंदुआ अथवा बाघ दिखाई देने पर उसे भगाने, घेरने या उकसाने का प्रयास न करें। वन्यजीव से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed