{"_id":"6a981b6785f617c01f0e77ee","slug":"video-video-bharaica-ma-esabaaii-upabhakatao-ka-khata-sa-lkha-rapaya-gayab-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बहराइच में एसबीआई उपभोक्ताओं के खातों से लाखों रुपये गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बहराइच में एसबीआई उपभोक्ताओं के खातों से लाखों रुपये गायब
कस्बे में एसबीआई की कुड़वा शाखा से जुड़े ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) से बैंकिंग सुविधा लेने वाले सैकड़ों खाताधारकों के खातों से उनकी जानकारी के बिना लाखों रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएसपी संचालक ने अलग-अलग समय पर खाताधारकों के खातों से रकम निकाल ली। इसकी जानकारी उस समय हुई, जब कई ग्रामीण अपने खाते से रुपये निकालने के लिए सीएसपी पहुंचे। इससे उपभोक्ता सकते में आ गए हैं।
मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने बैंक खातों की जांच कराने में जुट गए हैं। ऐसे में प्रभावित खाताधारकों और निकाली गई रकम की संख्या बढ़ने की आशंका है। पीड़ितों ने एसबीआई शाखा कुड़वा के शाखा प्रबंधक और मोतीपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने, खातों से अनधिकृत रूप से निकाली गई रकम वापस दिलाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।