{"_id":"689890c333218010f3091825","slug":"video-matara-savatatara-thava-saha-na-bharaica-ma-bugdhhagarasata-ilka-ka-kaya-thara-paugdhata-ka-bta-rahata-kata-2025-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बहराइच में बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बहराइच में बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत किट
यूपी के बहराइच में रविवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। उन्होंने हेलीकॉप्टर से देवीपाटन मंडल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। बहराइच में घाघरा नदी के किनारे बने आश्रय स्थल पर बाढ़ पीड़ितों को रहत किट वितरित की।
राहत किट बांटने के बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान में अत्यधिक बारिश होने के कारण यमुना नदी में भी बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए थे। इससे इटावा, हमीरपुर, जालौन, औरैया होते हुए जब पानी प्रयागराज पहुंचा तो वहां के लोग भी काफी प्रभावित हुए।
बलिया में 20 लाख क्यूसेक पानी पहुंचने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इधर, घाघरा सरयू राप्ती नदियों में भी तूफान की वजह से जगह-जगह बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। जो लोग भी इस बाढ़ से प्रभावित हैं, वो चाहे गरीब हो, किसान हो या कोई भी व्यक्ति हो, उसको बाढ़ राहत सामग्री वितरित की जा रही है।
मंत्री ने कहा कि सभी बाढ़ग्रस्त जनपदों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उन्हें हर संभव मदद की जा रही है।
जल शक्ति मंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के बाद तहसील महसी के पंचदेवरी गांव में बाढ़ राहत शिविर में पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देशित किया है कि सभी लोग बाढ़ग्रस्त इलाके में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिलें। उनकी समस्या का निदान करते हुए राहत सामग्री वितरित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।