{"_id":"6ac0ed23645668a13601a06d","slug":"video-bharaica-ma-kataranayaghata-ka-saraya-nahara-ma-utarata-mal-bgha-ka-shava-jaca-ma-jata-vana-vabhaga-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में कतर्नियाघाट के सरयू नहर में उतराता मिला बाघ का शव, जांच में जुटा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में कतर्नियाघाट के सरयू नहर में उतराता मिला बाघ का शव, जांच में जुटा वन विभाग
बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में शनिवार को एक वयस्क बाघ का शव हसुलिया पुल के नीचे सरयू नहर में उतराता मिला। गश्त के दौरान वनकर्मियों ने बाघ के शव को पानी में उतराते देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर बाघ के शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मोतीपुर रेंज के वनकर्मी शनिवार सुबह प्रतिदिन की तरह गश्त कर रहे थे तभी उन्हें हसुलिया पुल के नीचे सरयू नहर में बाघ का शव उतराता दिखा। इससे गश्ती टीम के वनकर्मी सकते में आ गए। वनकर्मियों ने तत्काल घटना की सूचना रेंज कार्यालय को दी इस पर रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में डीएफओ अपूर्व दीक्षित भी आ गए। डीएफओ की मौजूदगी में फोटो ग्राफी और वीडियोग्राफी के बाद बाघ के शव को नहर से निकलवाया गया। डीएफओ ने बताया कि शव को देखने से लग रहा है कि बाघ वयस्क है। अभी बाघ की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। उसके शव को कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। तीन डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि बाघ की मौत किस वजह से हुई है। डीएफओ ने कहा कि वन विभाग ने बीमारी, चोट, डूबने समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की फिलहाल जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।