{"_id":"6abffd75d794f101dd08e4a4","slug":"bapu-and-shastri-remembered-with-reverence-on-their-birth-anniversaries-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-157831-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जयंती पर बापू और शास्त्री को श्रद्धा से किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जयंती पर बापू और शास्त्री को श्रद्धा से किया याद
विज्ञापन
नवाबगंज में गांधी-शास्त्री को नमन करते शिक्षक व बच्चे।
बहराइच। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों में ध्वजारोहण, महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण, विचार गोष्ठियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान और विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। कलेक्ट्रेट में डीएम राजेश पांडेय ने ध्वजारोहण कर गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्पार्चन किया।
सिटी मांटेसरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। किसान पीजी कॉलेज में प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद संस्थापक ठाकुर हुकुम सिंह की प्रतिमा और गांधी-शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। विचार गोष्ठी में सचिव मेजर सिंह, प्राचार्य प्रो. विनय सक्सेना, प्रो. सूर्यभान रावत, डॉ. नीरज पांडेय, डॉ. जेपी तिवारी, डॉ. एसके मिश्र, डॉ. तस्नीम फातिमा जैदी, डॉ. बुशरा अंजुम और मानसी शर्मा ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। महिला पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक समिति और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सचिव श्याम करन टेकड़ीवाल और प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रिया मुखर्जी ने ध्वजारोहण किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. अमृता मिश्रा के निर्देशन में हुए कार्यक्रम का संचालन डॉ. सिद्धेश्वर प्रसाद उपाध्याय ने किया।
मेडिकल कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान
महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। चिकित्सकों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
मेरा युवा भारत संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गांधी और शास्त्री के सामाजिक एवं राष्ट्रीय योगदान पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि शशिबाला मिश्रा, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्विवेदी और हरिओम शुक्ल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पेंटिंग, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में भी हुए आयोजन
-रुपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार रेंज और आदर्श थाना परिसर में राष्ट्रगान, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत में भी कार्यक्रम हुआ।
-फखरपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। नवाबगंज के थाना परिसर और विद्यालयों में भी ध्वजारोहण हुआ।
-नानपारा प्रतिनिधि के अनुसार शहीद स्मारक स्थल पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, विधायक रामनिवास वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने संयुक्त रूप से इसका अनावरण किया।
-बिछिया प्रतिनिधि के अनुसार सामूहिक श्रमदान से स्वच्छता अभियान चलाया गया। चरदा के हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को मिष्ठान और फल वितरित किए गए।
-बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। शहनाज रूरल हेल्थ मिशन अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए।
-रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार गायत्री महाविद्यालय, सरस्वती इंटर कॉलेज, नगर पंचायत कार्यालय, चंद्रशेखर आजाद बालिका इंटर कॉलेज, ब्लॉक कार्यालय, थाना परिसर और बंगला चक ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में ध्वजारोहण किया गया। गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन और आदर्शों पर विचार व्यक्त किए गए।