{"_id":"6a1ae56f42b7c581f30267dc","slug":"video-bharaica-ma-bthal-masama-ka-majaja-taja-aathha-oura-brasha-sa-janajavana-parabhavata-garama-sa-rahata-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित, गर्मी से राहत
यूपी के बहराइच में तराई इलाके में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही और उमस भरी गर्मी के बीच दोपहर बाद करीब ढाई बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बिछिया, कतर्नियाघाट और आसपास के जंगल क्षेत्रों में शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर देर शाम तक जारी रही। बिछिया रेलवे क्रासिंग पर पेड़ गिरने से एक घंटे तक आवागमन ठप रहा।
कतर्नियाघाट जंगल के बिछिया, आम्बा, बर्दिया, गिरिजापुरी, कारीकोट, चफरिया समेत दर्जनों गांवों में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से पिछले कई दिनों से आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा था। शनिवार को आखिरकार मौसम ने अचानक करवट बदल ली।
तेज हवाओं के चलते बिछिया रेलवे क्रॉसिंग के पास एक विशालकाय पेड़ मुख्य मार्ग पर गिर गया। इससे मिहींपुरवा, बिछिया और लखीमपुर के बीच आवागमन करीब एक घंटे तक बाधित रहा। पेड़ रेलवे क्रॉसिंग के समीप गिरने से सड़क मार्ग के साथ रेल यातायात पर भी असर पड़ने की आशंका बन गई। सूचना मिलने पर रेल विभाग, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मार्ग बहाल कराया जा सका।
अचानक बदले मौसम के चलते बाजारों और सड़कों पर अफरातफरी का माहौल रहा। लोग बारिश और तेज हवा से बचने के लिए दुकानों और सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस से राहत मिली।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बहराइच, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी समेत तराई क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।