फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tree falls amidst heavy rain; traffic comes to a halt

Bahraich News: झमाझम बारिश में गिरा पेड़, आवागमन ठप

Wed, 16 Sep 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 16 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Tree falls amidst heavy rain; traffic comes to a halt
बिछिया। कतर्नियाघाट जंगल इलाके में मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह करीब आठ बजे बिछिया, आंबा, बर्दिया, जमुनिया, गिरजापुरी समेत आसपास के गांवों में करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। लगातार तेज बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। बिछिया-आंबा मार्ग पर बारिश के बीच पेड़ गिरने से एक घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन



बारिश के कारण स्कूल जा रहे कई बच्चे रास्ते से ही भीगकर घर लौट गए। अपने काम से बाहर निकले लोगों को भी बारिश के कारण परेशानी उठानी पड़ी। दो दिन बाद हुई तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के दौरान बिछिया-आंबा मार्ग पर बिछिया वन बैरियर से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक जंगली हरा पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पेड़ गिरने की सूचना बिछिया वन बैरियर पर तैनात वनकर्मियों को दी। कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने खुद पेड़ की टहनियों को काटकर हटाया। लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग पर यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed