फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Implement a token system at Balark Hospital

Bahraich News: बालार्क चिकित्सालय में टोकन व्यवस्था लागू करें

Wed, 16 Sep 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 16 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Implement a token system at Balark Hospital
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते जिला​धिकारी राजेश पांडेय।
बहराइच। महर्षि बालार्क चिकित्सालय का जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने मंगलवार दोपहर को औचक निरीक्षण किया। भीड़ को देखते हुए उन्होंने टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपलब्धता, दवाओं की स्थिति, भवन व परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण और पंजीकरण काउंटर, ओपीडी, पोषण पुनर्वास केंद्र व इमरजेंसी का जायजा लिया।
विज्ञापन


पंजीकरण काउंटर के निरीक्षण में डीएम को पता चला कि दोपहर 1 बजे तक 260 पर्चे बनाए गए थे। उन्होंने तीमारदारों की सुविधा के लिए बेंच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पर्याप्त प्रकाश और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। ओपीडी के निरीक्षण में डीएम ने कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन करीब दो से तीन हजार मरीज देखे जाते हैं। ऐसे में मरीजों की भीड़ को देखते हुए डीएम ने ओपीडी में टोकन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को लंबी कतार में खड़ा न होना पड़े।
विज्ञापन


डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री को निर्देश दिया कि मरीजों व तीमारदारों को सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुसार उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अस्पताल परिसर और सभी कक्षों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed