{"_id":"6a5e1d5f92aed572a0047041","slug":"video-bharaica-brasha-na-bugdhhaii-saema-thara-ka-canata-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश ने बढ़ाई सीएम के बहराइच दौरे की मुश्किलें, बेड़नापुर रामलीला मैदान बना कीचड़ का मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश ने बढ़ाई सीएम के बहराइच दौरे की मुश्किलें, बेड़नापुर रामलीला मैदान बना कीचड़ का मैदान
बहराइच: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले हुई तेज बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की परीक्षा ले ली है। बेड़नापुर के रामलीला मैदान में जहां मुख्यमंत्री की जनसभा प्रस्तावित है, वहां रविवार रात और सोमवार की बारिश से बड़े हिस्से में कीचड़ फैल गया और पंडाल के आसपास बने गड्ढों में पानी भर गया। सोमवार को प्रशासनिक अमला पूरे दिन जलनिकासी, कीचड़ हटाने और मैदान को जनसभा योग्य बनाने में जुटा रहा, ताकि हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन के अनुसार जनसभा में करीब 12 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री यहां लगभग 35 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए बनाए गए हेलीपैड और मंच क्षेत्र को भी बारिश के बाद दुरुस्त किया जा रहा है। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री श्रावस्ती के सीताद्वार रवाना होंगे, जहां वह दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।
दौरे से पहले रविवार को कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक शुक्ला, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव तथा महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हेलीपैड, मंच, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी मार्ग का जायजा लेकर संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। प्रशासन का दावा है कि बारिश के बावजूद सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी, जबकि सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड पर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।