{"_id":"6aa12561ddd66d32410bbfe9","slug":"video-bharaica-bharata-napal-sama-para-60-lkha-ka-afama-ka-satha-cara-tasakara-garafatara-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
बहराइच: प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। टीम ने उनके कब्जे से 4.917 किलो अवैध अफीम बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त ट्रेलर वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 की रात करीब 12:10 बजे रुपईडीहा थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा से बहराइच जाने वाले मार्ग पर जैतापुर मोड़ से पहले पुराने बस स्टॉप के पास एक ट्रेलर वाहन संख्या HP01A8898 को रोककर चेक किया गया। तलाशी के दौरान वाहन में सवार आरोपियों के पास मौजूद काले बैग से अवैध अफीम बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चट्टान बसनेर, देवेंद्र बढ़ुआ, राजकुमार और गीता खत्री के रूप में हुई है। इनमें चट्टान बसनेर और गीता खत्री नेपाल के निवासी हैं, जबकि देवेंद्र बढ़ुआ नेपाल और राजकुमार हिमाचल प्रदेश के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रुपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट एवम् अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।
कार्रवाई के दौरान अफीम के अलावा चार मोबाइल फोन, 4,310 नेपाली रुपये और 6,510 भारतीय रुपये भी बरामद किए गए। संयुक्त कार्रवाई में रुपईडीहा थाना पुलिस के साथ 42वीं वाहिनी एसएसबी, एफ कंपनी बहराइच की टीम शामिल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।