{"_id":"6868b65809e25e98750a1b1d","slug":"video-scrap-dealer-and-nephew-killed-in-road-accident-near-binauli-were-coming-to-attend-wedding-2025-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हादसे ने छीन लीं खुशियां! शादी में शामिल होने आ रहे कबाड़ व्यापारी और 10 साल के भतीजे की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे ने छीन लीं खुशियां! शादी में शामिल होने आ रहे कबाड़ व्यापारी और 10 साल के भतीजे की सड़क हादसे में मौत
शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी में शामिल होने बाइक से बिनौली आ रहे मेरठ निवासी कबाड़ व्यापारी और उसके 10 वर्षीय भतीजे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा छोटा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा बड़ौत-मेरठ मार्ग पर खिवाई मोड़ के पास हुआ। मेरठ की जाकिर कॉलोनी में रहने वाले 36 वर्षीय कबाड़ व्यापारी शकील पुत्र मोहम्मद अपने 10 वर्षीय भतीजे सेफ और 8 वर्षीय भतीजे अमन के साथ बाइक पर सवार होकर बिनौली आ रहा था।
बिनौली में 9 जुलाई को शकील के बड़े भाई इंतजार के बेटे साजिद की शादी होनी है। इसी समारोह में शामिल होने के लिए वह बच्चों को साथ लेकर अपने घर आ रहा था।
रास्ते में खिवाई मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शकील और सेफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भतीजा अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।