{"_id":"6afb607daf68187acb0f85c9","slug":"polution-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-162383-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रदूषण वाले टॉप-5 शहरों में रहा बागपत, एक्यूआई 297 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रदूषण वाले टॉप-5 शहरों में रहा बागपत, एक्यूआई 297 पर पहुंचा
विज्ञापन
बागपत। जिले में प्रदूषण ने लोगों की हालत खराब कर दी। कभी बड़ौत में प्रदूषण ज्यादा हो जाता है तो कभी बागपत में खतरनाक के स्तर पर प्रदूषण पहुंच जाता है। यहां सोमवार को बागपत में एक्यूआई 297 पहुंच गया और देश के सबसे अधिक प्रदूषण वाले पांच शहरों में बागपत शामिल रहा। बड़ौत में एक्यूआई जरूर 216 रहा।
मौसम में ठंडक के साथ ही हवा में नमी बढ़ने समेत अन्य कारणों से प्रदूषण भी बढ़ रहा है। यहां पिछले 20 दिन से एक्यूआई ढाई सौ से तीन सौ के बीच चल रहा है। इस प्रदूषण को देखते हुए ही ग्रेप तीन की पाबंदिया लागू की गई हैं। उन उद्योगों को बंद कराया जा रहा है, जो प्रदूषण फैला रहे हैं।
इनमें तेल की फैक्टरियां भी शामिल हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अतुल कुमार ने बताया कि प्रदूषण के कारण निर्माण कार्यों को बंद किया गया है। क्योंकि इस समय प्रदूषण से परेशानी ज्यादा बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
आंखों में जलन, गला खराब व सांस की समस्या हो रही
डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि प्रदूषण में आंखों में जलन की शिकायत सबसे ज्यादा हो रही है। आंखों को दिन में कई बार पानी से धोते रहना चाहिए, जिससे आंखों में परेशानी न हो। इसके अलावा गले में प्रदूषण के कारण परेशानी हो रही है। ऐसे में मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं सांस की समस्या भी काफी लोगों को हो रही है, जिनको प्रदूषण में बचाव करना चाहिए।