{"_id":"6a9a85dd4629d505ba04aee9","slug":"video-janmashtami-celebration-radha-krishna-tableau-procession-held-in-lahaura-baghpat-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत: लहचौड़ा में धूमधाम से निकली राधा-कृष्ण की झांकी, सपा नेता बिल्लू प्रधान ने फीता काटकर किया शुभारंभ; जगह-जगह पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: लहचौड़ा में धूमधाम से निकली राधा-कृष्ण की झांकी, सपा नेता बिल्लू प्रधान ने फीता काटकर किया शुभारंभ; जगह-जगह पुष्पवर्षा
बागपत के लहचौड़ा गांव में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी का शुभारंभ सपा नेता बिल्लू प्रधान ने फीता काटकर किया।
झांकी यादव चौक से शुरू होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए वापस यादव चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। झांकी का ग्रामीणों और महिलाओं ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
झांकी में शामिल कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक और हैरतअंगेज कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम में बिल्लू प्रधान, प्रदीप प्रधान, नितिन शर्मा, चंद्रपाल यादव, मनोज यादव, गोफीचंद यादव, दीपक शर्मा, सुंदर यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।