फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: भाजपा जिलाध्यक्ष और सीओ में विवाद, नेताओं ने दो घंटे तक दिया धरना

Sat, 24 Oct 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime news
बड़ौत ब्लॉक पर मतदान केंद्र के पास पुलिस के साथ नोकझोंक करते सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी। स्रोत वी
बागपत/खेकड़ा। एमएलसी चुनाव के दौरान खेकड़ा ब्लॉक में बने मतदान केंद्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा व सीओ रोहन चौरसिया के बीच भी विवाद हो गया। जिलाध्यक्ष ने सीओ पर धक्का देने का आरोप लगाते हुए विधायक व जिलेभर के पदाधिकारियों को बुलाकर कुर्सी डालकर धरना शुरू कर दिया। दो घंटे बाद सीओ के गलती मानते हुए खेद जताया तो विवाद खत्म हुआ। शुक्रवार को जिलेभर में स्नातक के लिए 45.68 व शिक्षक के लिए 57.83 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए खेकड़ा ब्लॉक को मतदान केंद्र बनाया गया था। जहां शुक्रवार शाम को भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा अंदर जाने लगे तो उनको सीओ रोहन चौरसिया ने रोक दिया। इसको लेकर उनके बीच नोकझोंक हो गई। नवीन ने जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा को इस बारे में बताया तो वह भी वहां आ गए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सीओ पर सपा के पक्ष में मतदान कराने और धक्का-मुक्की कर केंद्र से बाहर निकालने का आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलने पर भाजपा विधायक योगेश धामा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, सुनील धामा, प्रवेंद्र धामा, मनुपाल बंसल और संदीप प्रजापति समेत अन्य भाजपा नेता वहां पहुंचे, जिन्होंने कुर्सी डालकर धरना शुरू कर दिया। वे सीओ पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना पर एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने वहां पहुंचकर भाजपा नेताओं से वार्ता की। वहां दो घंटे तक हंगामा चलता रहा और भाजपा नेता कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में एएसपी ने भाजपा नेताओं को समझाया और सीओ रोहन चौरसिया को वहां बुलाया गया। सीओ ने जिलाध्यक्ष को नहीं पहचाने और अनजाने में गलती होने की बात कहते हुए खेद जताया। इस पर भाजपा नेता शांत हुए और विवाद को खत्म किया।

सपा जिलाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों में हुई नोकझोंक
बड़ौत। एमएलसी चुनाव के लिए ब्लॉक में बनाए गए मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाते हुए सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी व कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। वहां पुलिस ने उनको शांत करने का प्रयास किया तो उनकी नोकझोंक हुई। इस पर पुलिस ने उनको वहां से बाहर से बाहर निकाल दिया। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि कुछ लोग बिना आईडी के फर्जी तरीके से वोट डालने का प्रयास कर रहे थे, जिसका विरोध किया गया।

स्नातक के लिए 45.68 व शिक्षक के लिए 57.83 प्रतिशत मतदान हुआ
बागपत। स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए जिले में 14 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। केंद्रों पर शाम चार बजे तक स्नातक के लिए 45.68 व शिक्षक के लिए 57.83 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान बड़ौत ब्लॉक में हुआ।
शिक्षक चुनाव के लिए बिनौली ब्लॉक में 56.89, छपरौली ब्लॉक में 61.99, बड़ौत ब्लॉक में 43.28, बड़ौत नगर पालिका में 55.42, बागपत ब्लॉक में 62.93, पिलाना ब्लॉक में 61.66 व खेकड़ा ब्लॉक में 66.22 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं स्नातक चुनाव के लिए बिनौली ब्लॉक में 48.89, छपरौली ब्लॉक में 30.94, बड़ौत ब्लॉक में 31.30, बड़ौत नगर पालिका में 62.60, बागपत ब्लॉक में 47.69, पिलाना ब्लॉक में 47.83 व खेकड़ा ब्लॉक में 54.88 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं स्नातक में सबसे कम मतदान छपरौली ब्लॉक व शिक्षक चुनाव में बड़ौत ब्लॉक में हुआ। वहीं डीएम दिव्यांशु पटेल व एसपी पूर्णेंदु सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मतदान समाप्त होने के बाद केंद्रों से मतपेटियों को सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखवाया गया।
--
मतदान केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा था। मैं वहां पहुंचा तो सीओ ने मेरे साथ भी अभद्रता की और धक्का दिया गया। सभी नेता वहां आ गए थे। सीओ ने गलती मानी तो अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

-नीरज शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष व सीओ के बीच ऐसा कोई विवाद नहीं हुआ था। यह केवल एक-दूसरे को नहीं पहचानने से गलतफहमी के कारण हुआ था। दोनों के बीच बातचीत हुई और गलतफहमी दूर हो गई। अब किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है।
-पूर्णेंदु सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed