{"_id":"6878abb45bbda3243c046340","slug":"video-baghpat-panchi-fardeen-malik-won-bronze-medal-in-asian-junior-judo-cup-2025-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: एशियन जूनियर जुडो कप में पांची के फरदीन मलिक ने जीता कास्य पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: एशियन जूनियर जुडो कप में पांची के फरदीन मलिक ने जीता कास्य पद
ताइवान के ताइपेई में हुई जूनियर एशियन कप प्रतियोगिता में बागपत जनपद के पांची में फरदीन मलिक ने जूड़ो में कास्य पदक जीत देश का नाम रोशन किया है। जिससे लेकर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण युवक के स्वागत की तैयारी में लगे हैं।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तरफ से ताइवान के ताइपेई शहर में 14 जुलाई सें 16 जुलाई तक जूनियर एशियन कप 2025 का आयोजन किया गया जिसमें पांची के फरदीन मलिक पुत्र वकील मलिक ने जुड़ो में हिस्सा लिया और 73 किलोग्राम वर्ग में खेलते हुए कास्य पदक जीता जब यह खबर गांव पहुंची तो गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया की युवक ने कास्य पदक जीत देश का नाम रोशन करते हुए अपने गांव का नाम भी रोशन किया है। युवक ने अबसे पहले नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए भी कई पदक जीते है। युवक ने बताया की वह चंडीगढ में खेल की ट्रेनिंग लेता है। और उसके कोच विवेक ठाकुर ने रात दिन मेहनत कर उसे यहा तक पहुचाया है। वही उसके परिजनों ने भी उसे बहुत स्पोर्ट किया है। गांव के लोग युवक के गांव आने पर उसके स्वागत की तैयारी में लगे है। गांव के प्रधान मोहम्मद नासिर,असलम, सब्बीर,मास्टर असलम कय्यूम मलिक आदि ने कहा की मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। युवक ने गांव का नाम विदेशों मे रोशन कर देश और जनपद का मान बढाया है। उन्होंने कहा अन्य युवकों को भी उससे प्रेरणा लेनी चाहिए। गांव आने पर युवक का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।